Sunday, July 5, 2026

तीसरी बार आज दूल्हा बनेंगे आमिर खान, गौरी स्प्रैट संग करेंगे शादी, जानिए कौन कौन होगा शामिल?

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। पिछले दिनों आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग 5 जुलाई को शादी करने का ऐलान किया था. ऐसे में आज आमिर और गौरी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मीडिया से बातचीत में आमिर खान ने बताया था कि वह गौरी स्प्रैट संग एक इंटिमेट वेडिंग करने जा रहे हैं, जिसमें दोनों के परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त शामिल हो सकते हैं। ये शादी मुंबई स्थित आमिर के पाली हिल वाले घर पर हो रही है। बताया जा रहा है कि इन दोनों की ये काफी सिंपल वेडिंग रहेगी, जिसमें आमिर और गौरी कोर्ट मैरिज करेंगे।

इसे भी पढ़ें : इंस्टाग्राम को लेकर केंद्र सरकार ने मेटा को भेजा नोटिस, पेड विज्ञापनों में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ा है मामला

ये मेहमान होंगे शामिल

वैसे तो आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी एक इंटिमेट वेडिंग है, लेकिन फिर भी इसमें सिनेमा जगत के सितारों का मेला देखने तो मिलेगा। ई टाइम्स की खबर के अनुसार अभिनेता अली फजल इस शादी में बतौर मेहमान शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा अन्य कई कलाकार भी नजर आ सकते हैं। बता दें कि अली आमिर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली फिल्म बंटवारा 1947 में अहम किरदार में मौजूद हैं। इसके अलावा आमिर खान गौरी स्प्रैट की इस शादी में आमिर के बच्चे इरा खान, आजाद और जुनैद खान भी मौजूद रहेंगे।

दोपहर में होगी शादी

बात की जाए आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की टाइमिंग के बारे में तो मिली जानकारी के मुताबिक ये शादी 5 जुलाई यानी आज दोपहर में होगी। रजिस्टर्ड मैरिज के आधार पर आमिर और गौरी के साइन करने के बाद उनका रिश्ता में शादी में बदल जाएगा। मालूम हो कि इनकी इस शादी के लिए कोई ग्रैंड रिस्पेशन नहीं होगा।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर