नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने बैटरी से चलने वाली गाड़ियों खासकर ई रिक्शा को रिमोट से डिसेबल करने में गलत तरीके से इस्तेमाल हो रहे BAT-BMS, लॉसिगी, इपोक-आई-आयन एप को प्ले स्टोर से हटाने का आदेश दिया है. सरकार की ओर से यह निर्देश बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हुए उन वीडियो के आने के बाद आया है, जिसमें चीनी स्मार्टफोन ऐप बैट-बीएमएस के रिमोट शटडाउन फीचर के जरिये ई-रिक्शा को दूर से बंद किया जा सकता है.
Highlights:
वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट से जुड़ी वाहन प्रबंधन प्रणालियों की साइबर सुरक्षा को लेकर व्यापक चिंता पैदा हो गई. सूत्रों ने बताया कि सरकार ने बैटरी चालित वाहनों को दूर से बंद करने के लिए इस्तेमाल हो रहे बैट-बीएमएस, लॉसिजी और एपॉक-आई-आयन ऐप हटाने का आदेश दिया है.
इसे भी पढ़ें : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाया सभी सुरक्षा गार्ड और कारकेड की गाड़ियां, डीजीपी को लिखा पत्र
ऐप स्टोर बरतें सावधानी: सचिव
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस कृष्णन ने शुक्रवार को कहा कि ऐप स्टोर को नुकसान पहुंचाने वाले एप्लिकेशन को यूजर्स तक पहुंचने से रोकने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए. ई-रिक्शा से जुड़े फ्रॉड से कथित तौर पर जुड़े ऐप्स पर एक सवाल का जवाब देते हुए कृष्णन ने कहा कि कल हमारे ध्यान में कुछ ऐप्स आए. उन दोनों को ऐप स्टोर से हटा दिया गया है. यह टिप्पणी डिजिटल एप्लिकेशन के गलत इस्तेमाल से कनेक्टेड डिवाइस में दखल देने और साइबर फ्रॉड को बढ़ावा देने पर बढ़ती चिंताओं के बीच आई है. उन्होंने कहा कि हम ऐप स्टोर के साथ इस पर बात करेंगे ताकि यह देखा जा सके कि संभावित रूप से नुकसान पहुंचाने वाले ऐप न आएं




