Friday, October 30, 2026

ईरान के सर्वोच्च धार्मिक गुरू रहे अली ख़ामेनेई के अंतिम विदाई की सेरेमनी ‘घोषित समय से पहले’ हुई शुरू

न्यूज़ डेस्क : बीते फ़रवरी महीने के अंत में अमेरिका और इसराइल के हवाई हमले में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों का अंतिम संस्कार घोषित समय से पहले शुरू हो गया है. ईरान की सरकारी न्यूज़ एजेंसी इरना के मुताबिक़, पहले यह घोषणा की गई थी कि अली ख़ामेनेई का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम को शुरू होगा, लेकिन विदेशी मेहमानों की ओर से श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो चुका है और जारी है.

इसे भी पढ़ें : दिल्ली : बिहार के बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को हत्या के मामले में शनिवार को सुनाई जाएगी सजा

ख़ामेनेई के साथ चार लोग होंगे दफ़न

आयुतल्लाह अली ख़ामेनेई के साथ इन चार लोगों को दफ़नाया जाएगा. इसमें अली ख़ामेनेई की बेटी बशर अल-ख़ामेनेई, उनके दामाद मिसबाह अल-होदा बघेरी, मोजतबा ख़ामेनेई की पत्नी ज़हरा हद्दाद आदेल और अली ख़ामेनेई की पोती ज़हरा मोहम्मदी गोलपायगानी शामिल है. आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई और उनके परिवार के इन सदस्यों के ताबूत को तेहरान की मस्जिद में रखा गया है.

इरना के अनुसार, इसमें शहीद क्रांतिकारी नेता और उनके परिवार के कई सदस्यों के शवों को तेहरान मोसाल्ला के मंच के सामने रखा गया है. रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद रज़ा अरेफ़ तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे पर पहुंच चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों व प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत कर रहे हैं.

शहरान स्क्वायर और कानी गांव में दफनाया

इरना का कहना है कि अली ख़ामेनेई के दामाद मेस्बाह अल-होदा बघेरी कानी को भी शुक्रवार को तेहरान के पश्चिम में शहरान स्क्वायर और कानी गांव में दफनाया जाएगा और संभवतः बाद में उन्हें मोसाल्ला ले जाया जाएगा. इससे पहले, तेहरान के गवर्नर और अंतिम संस्कार समारोह आयोजन समिति ने घोषणा की थी कि समारोह शनिवार 4 जुलाई की सुबह ‘इमाम खुमैनी मस्जिद’ में ‘विदाई समारोह’ के साथ शुरू होगा. घोषित योजना के मुताबिक़,अली ख़ामेनेई का ‘विदाई और अंतिम संस्कार’ के आयोजन कई चरणों में और लगातार कई दिनों तक होंगे. अगले गुरुवार को मशहद में उन्हें दफ़नाया जाएगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर