Tuesday, November 3, 2026

सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने भरा SIR प्रपत्र, झारखंड के लोगों से की ये खास अपील

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत स्वयं अपना एसआईआर (एन्यूमरेशन) प्रपत्र भरकर जमा किया. इस दौरान उन्होंने राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने प्रपत्र भरकर मतदाता सूची में विवरण का सत्यापन कराने की अपील की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान का अधिकार सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है. लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि सभी पात्र मतदाता एसआईआर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने परिवार, पड़ोस तथा समाज के अन्य लोगों को भी इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रेरित करें.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर मामले में मुख्यमंत्री की कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति, पुलिसकर्मियों पर कब दर्ज होगी प्राथमिकी : बाबूलाल मरांडी

कल्पना सोरेन ने भी भरा प्रपत्र

मुख्यमंत्री के समक्ष निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में 64-हटिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-290 की बीएलओ ने एसआईआर प्रपत्र भरने की प्रक्रिया पूरी कराई. इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्वयं अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर जमा किया.

झारखंड में चल रहा SIR

राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन प्रपत्र उपलब्ध करा रहे हैं और उनके विवरण का सत्यापन कर रहे हैं. अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और पारदर्शी बनाना है, ताकि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किए जा सकें.

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, ईआरओ-सह-एडीएम धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन तथा बीएलओ वेरोनिका देवी सहित अन्य निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर