बोकारो : झारखंड के बोकारो जिले के सिटी थाना क्षेत्र स्थित नया मोड़ पेट्रोल पंप के समीप बीते दिनों हुई कथित मारपीट का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी वर्दी में दिखाई दे रहा है, जो काले रंग की टी-शर्ट पहने एक युवक को पकड़कर खड़ा है। इसी दौरान सिविल ड्रेस (लाल टी-शर्ट) में मौजूद दूसरा युवक उसकी पिटाई करता नजर आ रहा है।
इसे भी पढ़ें : रांची : सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर में टेंपो चालक का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मारपीट का शिकार युवक हैसा बातु के पूर्व मुखिया का पुत्र बताया जा रहा है। वहीं, आरोप है कि मारपीट में शामिल पुलिसकर्मी और लाल टी-शर्ट पहने युवक आपस में पिता-पुत्र हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम किसी आपसी विवाद के बाद यह घटना हुई। घटना के बाद पीड़ित युवक ने सिटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.




