Wednesday, July 1, 2026

WhatsApp Username Feature: नए फीचर की जांच करेगी सरकार; कहा- टेलीग्राम की तरह गलत इस्तेमाल की आशंका

नई दिल्ली: दुनियाभर में व्हाट्सएप ( WhatsApp ) के करोड़ों यूजर्स के लिए प्राइवेसी से जुड़ा एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है, लेकिन भारत सरकार ने इस पर सुरक्षा को लेकर चिंताएं जाहिर कर दी हैं। मीडिया रेपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार व्हाट्सएप के आगामी यूजरनेम फीचर की बारीकी से जांच करेगी। सरकार को अंदेशा है कि इस फीचर के आने से पहचान छिपाकर की जाने वाली धोखाधड़ी, स्पैम और साइबर फ्रॉड का खतरा काफी बढ़ सकता है।

क्यों है सरकार को टेलीग्राम जैसी स्थिति की आशंका?

मेटा (Meta) के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने मोबाइल नंबर बताए बिना सिर्फ यूजरनेम के जरिए चैट करने की सुविधा पेश की है। अधिकारियों के अनुसार, चिंता इस बात को लेकर है कि जब यूजर्स को अपना फोन नंबर छिपाने की आजादी मिल जाएगी, तो जालसाजों के लिए किसी दूसरे के नाम का फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ठगना आसान हो सकता है।

फिलहाल भारत में व्हाट्सएप के 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। इतने बड़े यूजर बेस को देखते हुए सरकार किसी भी ऐसे फीचर को बिना जांचे हरी झंडी नहीं देना चाहती, जो टेलीग्राम की तरह डार्क वेब या साइबर अपराधियों का नया हथियार बन जाए।

यह भी पढ़ें: BAT-BMS App से बीच सड़क बंद हो रहे E-Rickshaw: क्या है पूरा मामला? एक्सपर्ट ने खोली पोल

शुरू हो चुका है रजिस्ट्रेशन, जानिए क्यों जरूरी है जल्दी बुक करना?

व्हाट्सएप ने 29 जून 2026 से दुनियाभर में यूजरनेम का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। हालांकि, यह सुविधा सभी यूजर्स को धीरे-धीरे आने वाले कुछ महीनों में मिलेगी।

व्हाट्सएप के हेड कुणाल शाह का बयान: कुणाल शाह ने व्हाट्सएप की आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) की पोस्ट को शेयर किया। जिसपर लिखा है कि, “सही समय ही सब कुछ है। दुनियाभर में यह फीचर जारी होने से पहले ही व्हाट्सएप से जुड़ें और अपना यूजरनेम सुरक्षित कर लें। अब अपनी पसंद का यूजरनेम लेने का समय है।”

Screenshot 2026 07 01 181434

चूंकि दुनिया भर में एक जैसे नाम के कई लोग हो सकते हैं, इसलिए जो लोग पहले अपना यूजरनेम रिजर्व करेंगे, उन्हें अपनी पसंद का यूनिक यूजरनेम मिलने की संभावना सबसे ज्यादा होगी।

इस नए फीचर से क्या-क्या बदलेगा?

यूजरनेम सेट करने के बाद कुछ खास स्थितियों में आपका फोन नंबर पूरी तरह छिपा रहेगा:

  • जब आपको किसी बड़े ग्रुप चैट में जोड़ा जाएगा।
  • जब आप पहली बार किसी नए व्यक्ति को मैसेज करेंगे।
  • आपका फोन नंबर पूरी तरह प्राइवेट रहेगा और तभी दिखाई देगा, जब आप खुद उसे किसी के साथ साझा करना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें: बैक शॉट लेने पर पैपराजी पर फूटा नेहा धूपिया का गुस्सा, प्राइवेसी को लेकर दी सख्त हिदायत

WhatsApp Username से जुड़े 5 बड़े सवाल और उनके जवाब

1. व्हाट्सएप यह फीचर क्यों ला रहा है?
कई बार लोग नेटवर्किंग इवेंट, नए क्लासमेट, पड़ोसी या बच्चों के स्कूल ग्रुप के लोगों से बात तो करना चाहते हैं, लेकिन प्राइवेसी के कारण अपना पर्सनल मोबाइल नंबर शेयर नहीं करना चाहते। ऐसी जगहों पर अब सिर्फ यूजरनेम देकर चैट की जा सकेगी।

2. यूजरनेम बनाने के क्या नियम हैं?
यह यूजरनेम 3 से 35 कैरेक्टर का हो सकता है। इसमें केवल छोटे अंग्रेजी अक्षर (a-z), अंक (0-9), डॉट (.) और अंडरस्कोर (_) का ही इस्तेमाल होगा। हर यूजरनेम यूनिक होगा।

3. क्या अकाउंट बनाने के लिए भी नंबर की जरूरत नहीं होगी?
नहीं, व्हाट्सएप अकाउंट बनाने और उसे एक्टिव रखने के लिए मोबाइल नंबर पहले की तरह ही अनिवार्य रहेगा। यह सिर्फ प्रोफाइल शेयरिंग के स्तर पर नंबर को छिपाएगा।

4. क्या कोई भी सर्च करके मेरा नंबर निकाल पाएगा?
बिलकुल नहीं। व्हाट्सएप कोई पब्लिक डायरेक्टरी या सर्च लिस्ट नहीं बनाएगा, न ही किसी को आपका यूजरनेम सजेस्ट करेगा। कोई व्यक्ति तभी चैट शुरू कर पाएगा, जब उसे आपका सटीक यूजरनेम पता होगा।

5. सुरक्षा के लिए ‘Username Key’ क्या है?
यह एक ऑप्शनल सुरक्षा पिन होगा। इसे ऑन करने के बाद, अगर कोई अनजान व्यक्ति आपका यूजरनेम जान भी जाता है, तो वह आपको तब तक मैसेज नहीं कर पाएगा जब तक वह यह ‘Key’ दर्ज नहीं करेगा। इससे अनचाहे स्पैम मैसेजेस पर पूरी तरह लगाम लगेगी।

किन लोगों को दिखाई देगा आपका नंबर?

नए फीचर के आने के बाद भी इन लोगों से आपका नंबर नहीं छिपेगा:

  • जिनके पास आपका फोन नंबर पहले से सेव है।
  • जिनसे आप पहले चैट कर चुके हैं या जो आपके कॉमन ग्रुप्स में शामिल हैं।
  • जिन्होंने आपका क्यूआर (QR) कोड स्कैन किया है।

यह खबर भी देखें:

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

AIR NOW Exclusive: झारखंड शिक्षक भर्ती में किसी को...

ग्राउन्ड रिपोर्ट: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 1,042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर