Sunday, June 28, 2026

PM मोदी को मिला एक बड़ा सम्मान, सेशेल्स ने ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन’ का सम्मान दिया

एयरनाउ डेस्क : PM मोदी सेशेल्स के दौरे पर हैं, शनिवार को वो तीन दिन के दौरे पर वहाँ पहुंचे थे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों देशों के नेताओं ने भारत और सेशेल्स के रिश्तों पर बात की उसको और मजबूत और उसके प्रगति को लेकर चर्चा हुई।

PM मोदी को रविवार को सेशेल्स का सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान गार्जियन ऑफ ब्लू होराइजन से सम्मानित किया गया है, और अब इस सम्मान के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के पास ऐसे कुल 33 देशों का सर्वोच्च नागरिक सम्मान हो गया है, जो उनको मिला है। इस सम्मान के मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स के लोग , सरकार और वहाँ के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी का आभार प्रकट किया। PM मोदी ने सेशेल्स में अपने सम्बोधन के दौरान ये भी कहा की हिन्द महासागर भारत और सेशेल्स का साझा घर है। इसकी सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि दोनों ही देशों की बराबरी की जिम्मेदारी है। दोनों ही देशों को मिल कर एकजुटता के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा की भारत ऐसा हिन्द महासागर चाहता है, जहां समुद्र की सुरक्षा के साथ ,आर्थिक रूप से भी बढ़ने पर ध्यान दिया जाए। हमारा उद्देश्य हिन्द महासागर को अवसरों का महासागर बनाना है।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर