Wednesday, June 24, 2026

कोलकाता के तारातल्ला में निर्माणाधीन गोदाम ढहने से तीन की मौत, कई मलबे में अब भी दबे

कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के तारातल्ला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास बुधवार की दोपहर एक निर्माणाधीन गोदाम गिरने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है. मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी है. मलबे से अब तक 18 लोगों को ज़िंदा बचाया जा चुका है जिनका इलाज जारी है. यह हादसा बुधवार दोपहर क़रीब 12 बजे हुआ.

इसे भी पढ़ें: कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढहा, 60 से ज्यादा मजदूरों के दबने की आशंका

घटनास्थल पर पहुंचे सीएम

हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मौतों और घायलों के बारे में जानकारी मीडिया को दी है. उन्होंने बताया कि “बचाव और तलाश के काम में पुलिस के साथ भारतीय सेना लगी हुई है.” प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक़, यह हादसा निर्माणाधीन गोदाम की दीवार ढहने से हुई. चश्मदीदों के मुताबिक़, गोदाम में निर्माण का काम चल रहा था, तभी अचानक पूरा ढांचा ढह गया, हादसे के समय करीब 50 से 60 मज़दूर काम कर रहे थे, जो मलबे में दब गए.

निर्माणाधीन गोदाम अवैध

वहीं, राज्य के स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम ने कहा कि मलबे से लोगों को निकालते ही तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज के लिए सभी ज़रूरी इंतज़ाम उपलब्ध हैं. पश्चिम बंगाल के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. इंद्रनील खान ने इस निर्माणाधीन गोदाम के अवैध होने का दावा किया है. साथ ही कहा है कि पुलिस और सेना मिलकर बचाव अभियान चला रही है.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर