Wednesday, June 24, 2026

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से शिवसेना (यूबीटी) का सवाल, छह बागी सांसदों की क्या है मौजूदा स्थिति

नई दिल्ली: शिवसेना (यूबीटी) ने बुधवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाक़ात करके बाग़ी छह सांसदों के पक्ष के बारे में जानकारी मांगी. पार्टी के सांसद अनिल देसाई ने यह मीडिया को बताया है. बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) के नौ में से छह सांसदों ने पाला बदलकर एकनाथ शिंदे की शिवसेना का दामन थामा था, जिसकी आधिकारिक घोषणा 22 जून को हुई थी.

इसे भी पढ़ें : यूपी में 2 साल से कैद 13 मजदूरों का रेस्क्यू; बिना वेतन, पिटबुल कुत्तों की निगरानी में रख कोड़े से होती थी पिटाई

सांसद अनिल देसाई ने कहा कि जब हमने स्पीकर से पूछा कि बाग़ी सांसदों की ओर से क्या आपको (स्पीकर ओम बिरला) ऐसा कोई पत्र मिला है जो उनके पार्टी से अलग होने से जुड़ा हो तो उन्होंने कहा कि वो अपने कार्यालय से इस बारे में जानकारी लेने के बाद सूचित करेंगे. इस मुलाक़ात के बारे में शिवसेना यूबीटी के सांसद अरविंद सावंत ने भी जानकारी दी है जो सांसद अनिल देसाई के साथ स्पीकर से मिले थे.

उन्होंने कहा, “हमारे 6 सांसदों के दूसरे पार्टी में चले जाने को लेकर पहली बार 18 जून को हम स्पीकर से मिले थे. फिर हमने पत्र लिखकर भी उनसे हमारा पक्ष सुनने के बाद ही निर्णय लेने का अनुरोध किया था. इसके बाद उन्होंने हमें आज मिलने को बुलाया था.”

उन्होंने यह भी कहा कि “हमने संविधान के अनुच्छेद के आधार पर अपनी मांग स्पीकर के सामने दोहराई है कि बाग़ी सांसदों के गुट को मान्यता नहीं मिलनी चाहिए और सदन में उनके बैठने की अलग व्यवस्था भी न हो.” शिंदे की शिवसेना से जुड़ने वाले शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसदों में संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे, ओमप्रकाश राजे निंबालकर, संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख और नागेश आष्टीकर शामिल हैं.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर