Wednesday, June 24, 2026

सिमडेगा में 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ़्तार हुआ बीपीओ अनिल खलको, ACB की कार्रवाई

रांची : भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 हजार रूपए लेते सिमडेगा जिले के केरसई प्रखंड के बीपीओ को रंगेहाथ गिरफ़्तार किया है. बताया जा रहा है कि केरसई प्रखंड के बीआरसीसी कार्यालय में कार्यरत बीपीओ अनिल खलखो के खिलाफ टेंसोर नवाटोली निवासी रंजीत खाखा ने एसीबी रांची में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में पहली बार सीएम हेमंत सोरेन ने हॉस्पिटल मैनेजर्स और फाइनेंस मैनेजर्स को दिया नियुक्ति पत्र

दर्ज शिकायत के अनुसार रंजीत खाखा ने विद्यालय को मिड-डे मील के तहत अंडा और फलाहार वितरण के लिए आवंटित 1,42,638 रुपये में से 1,09,212 रुपये खर्च करने के बाद 33,426 रुपये शेष रह गए थे. जब रंजीत खाखा इस शेष राशि का प्रतिवेदन जमा करने BRCC कार्यालय गए तो BPO अनिल खलखो ने रिपोर्ट जमा करने के एवज में 15,000 रुपये बतौर रिश्वत की मांग की. पैसे नहीं देने पर वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई कराने की धमकी दी.

15 हजार रूपए नहीं देने की बात कहने पर बाद में सौदा 8,000 रुपये में तय हुआ. हालांकि रंजीत ने इस दौरान मामले की सूचना ACB को दे दी. मामले के सत्यापन के दौरान आरोप सही पाए जाने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कांड संख्या 12/26 दर्ज की गई और बुधवार को योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर एसीबी की टीम ने अनिल खलखो को रिश्वत की रकम लेते हुए दबोच लिया.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर