Friday, October 30, 2026

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढहा, 60 से ज्यादा मजदूरों के दबने की आशंका

कोलकाता : बुधवार दोपहर कोलकाता के तारातला थाना क्षेत्र में स्थित ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढह गया, जिसमें 50 से 60 मजदूरों के फंसने की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि घटना के समय मौके पर बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि राहत व बचाव कार्यों के लिए सेना की टीम को भी बुलाया गया है.

इसे भी पढ़ें : EWS छात्रों को सुप्रीम कोर्ट से मिला तगड़ा झटका, प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में सरकारी फीस की मांग वाली याचिका खारिज़

6-7 मजदूरों को भेजा गया अस्पताल

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शुरूआती राहत एवं बचाव कार्य में 6 से 7 मजदूरों को किसी तरह मलबे से निकालकर उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार जब यह हादसा हुआ तो इस निर्माणाधीन इमारत की साइट पर कई लोग काम कर रहे थे, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोगों के दबने की संभावना है. लोहे के भारी-भरकम बीम को काटने के लिए गैस कटर और मलबे को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है।

मदद के लिए नवान्न में कंट्रोल रूम 

इधर इस घटना से जुड़ी जानकारी देने के लिए राज्य सरकार ने राज्य सचिवालय नवान्न में कंट्रोल रूम खोला है। कंट्रोल रूम के नंबर 1070, 8697981070, 033-22143526/22535185 हैं। इसके अलावा मौके पर पहुंचे राज्य के मंत्री इंद्रनील खां और भाजपा नेता राकेश सिंह ने कहा कि फिलहाल प्राथमिकता जिंदगियां बचाना है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण निर्माणाधीन ढांचा कमजोर हो गया था, हालांकि सुरक्षा मानकों में लापरवाही को लेकर भी गंभीर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर