Wednesday, June 24, 2026

CM विजय को बर्थडे विश करते ही लिख दी दिल की बात, आखिर कोन है वो शख्स ?

चेन्नई: तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन के बेटे और तमिल सिनेमा के थलपति विजय का जन्मदिन बीत गया, लेकिन उनकी करीबी दोस्त एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का बर्थडे विश सबसे स्पेशल रहा। विजय के जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद तृषा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर सबको चौंका दिया।

“सब कुछ खास लगता है” – तृषा का इमोशनल मैसेज 

तृषा ने इंस्टाग्राम पर विजय के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की। फोटो में टेबल पर बर्थडे केक रखा है, विजय केक देखकर मुस्कुरा रहे हैं और तृषा उन्हें प्यार भरी नजरों से देख रही हैं। इस फोटो के साथ तृषा ने कैप्शन लिखा – “उस इंसान को जन्मदिन की बधाई, जिसकी वजह से सब कुछ इतना खास और सार्थक लगता है”।

तृषा का ये दिल से निकला मैसेज पल भर में वायरल हो गया। फैंस कमेंट सेक्शन में “Thalapathy + Trisha forever” लिखने लगे।

ब्रेकअप की अफवाहों पर विराम? 

कुछ दिन पहले ही इस जोड़ी को लेकर ब्रेकअप की खबरें उड़ी थीं। वजह थी – फैंस ने देखा कि तृषा ने विजय को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर “Vijay Trisha Breakup” ट्रेंड करने लगा। ऑन-स्क्रीन ‘घिल्ली’, ‘कुरुवी’, ‘लियो’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाली ये जोड़ी ऑफ-स्क्रीन भी फैंस की फेवरेट रही है। तृषा की इस पोस्ट के बाद अब फैंस कह रहे हैं कि ब्रेकअप की खबरें महज अफवाह थीं।

केमिस्ट्री आज भी सुपरहिट 

चाहे फिल्म हो या रियल लाइफ, विजय-तृषा की बॉन्डिंग हमेशा चर्चा में रही है। CM बनने के बाद भी विजय के साथ तृषा की ये पर्सनल पोस्ट साबित करती है कि दोनों के बीच दोस्ती आज भी उतनी ही गहरी है।

इसे भी पढ़े: गर्मी में पसीना कब है नॉर्मल, कब है खतरे का सिगनल ? इन 5 लक्षणों को भूलकर भी न करें इगनोर

 

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर