Saturday, September 12, 2026

वैभव सू्र्यवंशी के लिए इंग्लैंड में होगा अलग चेंजिंग रूम, ICC नियमों के तहत फैसला

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे और महज 15 साल की उम्र में इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आगामी इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर वैभव टीम के अन्य सीनियर खिलाड़ियों से अलग चेंजिंग रूम और वॉशरूम का इस्तेमाल करेंगे। यह फैसला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की चाइल्ड सेफगार्डिंग पॉलिसी के तहत लिया गया है। हालांकि, 15 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज पर मैदान के अंदर कोई पाबंदी नहीं होगी, वे मैचों के दौरान भारतीय प्लेयर्स के साथ मैदान साझा करेंगे और टीम मीटिंग्स का भी हिस्सा होंगे।

ये भी पढ़ें: ICC ODI Rankings 2026: शुभमन गिल ने मारी लंबी छलांग, नंबर-2 पर पहुंचे, विराट कोहली को झटका

क्या है सेफगार्डिंग पॉलिसी और क्यों अलग होगा चेंजिंग रूम?

दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने साल 2019 में नाबालिग खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए यह कड़े नियम लागू किए थे। खेल जगत में सालों से ड्रेसिंग रूम, अकादमियों और ट्रेनिंग सेंटरों में नाबालिग खिलाड़ियों के साथ मानसिक प्रताड़ना और शोषण के कई मामले सामने आते रहे हैं। इसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को देखते हुए फीफा (FIFA), इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) और आईसीसी जैसी संस्थाओं को लॉकर रूम बैन और नो 1-ऑन-1 (किसी नाबालिग के साथ अकेले न रहने का नियम) जैसे सख्त कदम उठाने पड़े। दरअसल अंडर-16 खिलाड़ियों के लिए बनी इस पॉलिसी का मुख्य उद्देश्य नाबालिग एथलीटों को किसी भी तरह के दुर्व्यवहार से बचाना और उनके लिए एक सुरक्षित व स्वस्थ माहौल तैयार करना है।

माता-पिता भी रहेंगे साथ, BCCI उठाएगा पूरा खर्च

ईसीबी ने ब्रिटिश अखबार द गार्डियन को बताया कि वैभव की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करने के लिए भारतीय टीम के टीम लायजन ऑफिसर और सभी मेजबान मैदानों के सेफगार्डिंग अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाया जा रहा है। इस दौरे के दौरान वैभव की कम उम्र को देखते हुए उनके माता-पिता को उसी होटल में ठहरने की विशेष अनुमति दी गई है, जहां भारतीय टीम रुकेगी। आमतौर पर परिवारों को टीम होटल में रुकने की इजाजत नहीं होती। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कर दिया है कि वैभव के माता-पिता पूरे दौरे पर उनके साथ रहेंगे और उनके यात्रा से लेकर रहने का पूरा खर्च बीसीसीआई खुद वहन करेगा। यह पहला मौका नहीं है जब वैभव किसी सीनियर टीम का हिस्सा बने हैं। इससे पहले वे बिहार की घरेलू टीम, आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और हाल ही में श्रीलंका दौरे पर इंडिया-ए टीम के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी में 2 साल से कैद 13 मजदूरों का रेस्क्यू; बिना वेतन, पिटबुल कुत्तों की निगरानी में रख कोड़े से होती थी पिटाई

सचिन और शेफाली का रिकॉर्ड तोड़ रच सकते हैं इतिहास

वैभव सूर्यवंशी महज 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया में चुने जाने वाले भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बन चुके हैं। उन्होंने इस मामले में शेफाली वर्मा (15 साल 220 दिन) और महान सचिन तेंदुलकर (16 साल 194 दिन) का रिकॉर्ड बहुत पीछे छोड़ दिया है। अगर वैभव को आयरलैंड या इंग्लैंड दौरे पर एक भी मैच खेलने का मौका मिल जाता है, तो वे शेफाली और सचिन को पछाड़कर भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे।

ऐसा है भारत का आगामी शेड्यूल

भारतीय टीम पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के लंबे दौरे पर रहेगी, जिसकी शुरुआत 26 जून से होने जा रही है:

तारीख / दौरा मुकाबले स्थान
26 और 28 जून 2 टी-20 मैच (बनाम आयरलैंड) बेलफास्ट
01 जुलाई से 5 टी-20 और 3 वनडे मैच (बनाम इंग्लैंड) चेस्टर-ली-स्ट्रीट, मैनचेस्टर, नॉटिंघम, ब्रिस्टल, साउथैम्प्टन

 

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

ये खबर भी देखें: 

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर