Wednesday, June 24, 2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद स्व. दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्व. दिग्विजय सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जमुई जिले के नयागांव स्थित नागी-नकटी-कटहरा नदी तट पर बने समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव से जुड़े ज़मीन विवाद पर सीएमओ की आई प्रतिक्रिया, अखिलेश यादव ने भी की टिप्पणी

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्व. दिग्विजय सिंह के जनसेवा, विकास कार्यों और समाज के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर स्व. दिग्विजय सिंह की धर्मपत्नी एवं पूर्व सांसद पुतुल कुमारी तथा उनकी सुपुत्री एवं उद्योग व खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी मौजूद रहीं।

इस मौके पर कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, परिवहन मंत्री दामोदर रावत, जमुई के सांसद अरुण भारती, पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह सहित कई विधायकगण, विधान पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर