Friday, July 24, 2026

भाजपा की पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) की जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू सड़क दुर्घटना में घायल, देखने पहुंचे आदित्य साहू

रांची : पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हुईं पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) की जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू देखने और उनका कुशलक्षेम जानने के लिए झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू मंगलवार शाम जमशेदपुर पहुंचे। दिल्ली से वापस लौटते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) की भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू से जमशेदपुर स्थित टाटा अस्पताल में जाकर मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।

इसे भी पढ़ें : झारखंड शराब घोटाला सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि सत्ता संरक्षण में चलाया गया संगठित आर्थिक अपराध : बाबूलाल मरांडी

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया कि अब उनकी स्थिति में पहले से काफी सुधार है। प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष के यथाशीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से वे शीघ्र ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होंगी एवं पूर्ववत ऊर्जा के साथ संगठनात्मक कार्यों में पुनः सक्रिय भूमिका में दिखेंगी। इस दौरान पर जमशेदपुर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, कुलवंत सिंह ‘बंटी’, गुंजन यादव सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

केंद्र की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल भ्रामक 

भाजपा प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने जेएमएम द्वारा केंद्र की शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गए सवाल को भ्रामक और राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ऐसे उपदेश झाड़ रहा है मानो शिक्षा जगत में उसने क्रांतिकारी बदलाव लाया है। सच्चाई यह है कि केंद्र ने नहीं बल्कि झारखंड सरकार ने छात्रों और नौजवानों का भविष्य अंधकारमय करके छोड़ दिया है।

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर बेहद संवेदनशील है। मोदी सरकार भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करती है। नीट परीक्षा में अनियमितताओं और धांधली की खबरों के सामने आते ही केंद्र सरकार ने तुरंत संज्ञान लिया और इस मामले को सीबीआई जांच को सौंप दिया। वहीं CBSC के दो दो बड़े अधिकारियों को हटाया गया। परंतु झारखंड सरकार को दूसरे पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

जेपीएससी, JSSC CGL पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि राज्य में जेपीएससी, JSSC CGL सहित अन्य कोई भी एक परीक्षा, विवाद और पेपर लीक के बगैर संपन्न कराने में राज्य सरकार सफल नहीं हुई। उत्पाद सिपाही परीक्षा मामले में कई नौजवानों की जान चली गई। इस पर हेमंत सोरेन सरकार ने क्या किया? इस मुद्दे पर राज्य सरकार की जुबां क्यों सील जाती है।

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि विपक्ष का सारा आरोप तथ्यहीन, भ्रामक और राजनीतिक प्रोपेगैंडा के सिवाय कुछ नहीं है। केंद्र सरकार किसी दोषी को बख्शने वाली नहीं है। राज्य सरकार को उपदेश देने की बजाय केंद्र सरकार से सीखनी चाहिए।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर