रांची : 6 और 7 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन झारखंड के दौरे पर आने वाले हैं. हालांकि इससे पहले ही सोमवार को नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष से झारखंड भाजपा के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने मुलाकात की और झारखंड से संबंधित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए यह जानकारी दी।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री गैर जरूरी मुद्दों पर खूब करते हैं बयानबाजी, अस्पतालों की दुर्दशा पर चुप्पी समझ से परे : भाजपा
झारखंड में राज्यसभा चुनाव
कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दाैरान राज्य में जल्द होने वाले राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार तय करने के साथ-साथ, संगठनात्मक गतिविधियां व रांची दाैरे पर भी विस्तार से चर्चा हुई. बताया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव में पार्टी के पास अपने सहयोगी दलोंजिताने के विधायकों के साथ केवल 24 का ही आंकड़ा जुट पाया है. ऐसे में अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए अतिरक्त 4 वोटों की जरूरत होगी।
कहा जा रहा है कि आदित्य साहू ने उम्मीदवार व समीकरण की भी जानकारी नीतिन नवीन को दी. बता दें कि पार्टी की ओर से संभावित उम्मीदवारों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को साैंपी जा चुकी है. चर्चा है कि इसमें पूर्व सीएम के नामों के साथ साथ कई अन्य नाम भी शामिल हैं.


