न्यूज डेस्क : पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाले भाजपा सरकार का सोमवार को कैबिनेट विस्तार हुआ। कोलकाता के नबन्ना में सुबह 11 बजे से पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा समेत भाजपा के 35 विधायकों को राज्यपाल आरएन रवि ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। कैबिनेट विस्तार में 13 कैबिनेट स्तर वाले, 19 राज्य मंत्री और 3 स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री शामिल किए गए हैं।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : बिहार में चमकी बुखार का हाई अलर्ट जारी, स्वास्थ्य विभाग ने विशेष व्यवस्था सुनिश्चित का दिया निर्देश
पिछले सप्ताह तय हुआ था नाम
पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर 35 नए मंत्रियों के नामों को अंतिम रूप दिया था। अब इन 35 भाजपा विधायकों ने सोमवार को मंत्री पद की शपथ ली। संभावना है कि नए मंत्रियों के विभागों (पोर्टफोलियो) की घोषणा भी आज ही की जाएगी।
शपथ ग्रहण समारोह शुरू होते ही, सबसे पहले अर्जुन सिंह, तापस रॉय, शरदवत मुखर्जी, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, शंकर घोष ने मंत्री पद की शपथ ली। दूसरे राउंड में भाजपा विधायक दीपक बर्मन, मनोज उरांव और गौरी शंकर घोष ने मंत्री पद की शपथ ली। कैबिनेट विस्तार में व्यापक सामाजिक और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व पर जोर दिया गया है। मौजूदा मंत्रिमंडल में पहले से ही महिलाओं, आदिवासियों, मतुआ और राजबंशी समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता शामिल हैं।
अशोक डिंडा भी बने मंत्री
विधायक स्वपन दासगुप्ता और दुध कुमार मंडल ने मंत्री पद की शपथ ली। शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में जोएल मुर्मू, अशोक डिंडा और आनंदमय बर्मन ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा विधायक कौशिक चौधरी, गार्गी दास घोष, भास्कर भट्टाचार्य, दिबाकर घरामी, सुमना सरकार ने शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
स्वतंत्र प्रभार वाले बने मंत्री
शुभेंदु सरकार में राज्य के स्वतंत्र मंत्री भी बनाए गए हैं। मालती रमा रॉय, राजेश और इंद्रनील खान ने स्वतंत्र प्रभार के मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा विधायक राजेश महतो, इंद्रनील खान, मालती रावा रॉय ने पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। शांतनु प्रामाणिक, पूर्णिमा चक्रवर्ती, उमेश राय ने पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली कैबिनेट में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
तीन बजे कैबिनेट की बैठक
समारोह में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के अलावा बालूरघाट के सांसद और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार, मंत्री अग्निमित्रा पाल और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य भी मौजूद थे. सरकारी सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद सभी नए मंत्री राज्य सचिवालय नवान्न जाएंगे. वहां शाम तीन बजे मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है. उसी दौरान नए मंत्रियों में विभागों का बंटवारा होने की संभावना है.
इससे पहले नौ मई को हुए शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री शुभेंदु के साथ पाँच मंत्रियों ने शपथ ली थी. इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पाल, अशोक कीर्तनिया, निशीथ प्रामाणिक और खुदीराम टुडू शामिल हैं.


