Eliminator: IPL 2026 अपने अंत की ओर है, 27 मई यानि आज न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 7;30 बजे सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। आज का मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का होने वाला है, जहां जीतने वाली टीम QUALIFIER 2 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी, फाइनल में जाने के लिए। आईपीएल 2026 में पहले ही RCB फाइनल में जा चुकी है। RCB ने गुजरात को पहले QUALIFIER में 92 रन से मात दी, और एक शानदार जीत अपने नाम की।
बुधवार को हमें, QUALIFIER 2 के लिए भी आज टीम मिल जाएगी। सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होने वाला है, दोनों टीमों के पास आखिरी मौका होगा, जो जीतेगा वो आगे बढ़ेगा और हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। दोनों ऐसी टीमें हैं, जो अपने जो अपने विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। राजस्थान में वैभव सूर्यवंशी हैं, जो टीम को हर बार एक आक्रमक शुरूआत देने की कोशिश करते हैं. उनके साथ जयसवाल भी लय में नज़र आ रहे हैं.वैभव सूर्यवंशी अब तक 583 रन बना चुके हैं. जिसके साथ ही वह किसी एक टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले टीनेजर बन गए हैं, लगभग 236.32, जो इस सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे शानदार है।
अगर ये दोनों बल्लेबाज़ चल गए तो आज राजस्थान के लिए बहुत फायदा होगा, और हैदराबाद के लिए नुक्सान. वहीं हैदराबाद भी अपने आक्रमक बल्लेबाज़ी के लिए ही जानी जाती है. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड बढ़ीया लय में है, अभिषेक शर्मा अब तक 563 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका औसत 43.31 और स्ट्राइक रेट लगभग 198.52 का रहा है. जिसमें उन्होंने 1 शानदार शतक और 4 अर्धशतक जड़े हैं.


