Wednesday, July 22, 2026

किसानों के लिए जल्द जारी होगा प्रधानमंत्री किसान की 23वीं किस्त, आज करें ई-केवाईसी

न्यूज डेस्क: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जल्द जारी होगी. सरकार ने पीएम किसान पोर्टल पर साफ किया है कि योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी पूरी करना, आधार से बैंक खाता लिंक करना और सही बैंक डिटेल देना जरुरी है. एक छोटी सी चूक से आपको पीएम किसान की 23वीं किस्त रुक सकती है या फिर उसमें देरी हो सकती है.

ई-केवाईसी करने की प्रक्रिया

पीएम किसान योजना के किसानों के लिए ई-केवाईसी करने के 3 तरीके है. सबसे पहले ओटीपी आधारित ई-केवाईसी, जो पीएम किसान पोर्टल और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है. दूसरा बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी, जिसके लिए आपको कॉमन सर्विस सेंटर या राज्य सेवा केन्द्र जाना होगा. तीसरा फेस ऑथेंटिकेशन-अधारित ई-केवाईसी. ये सभी पीएम किसान मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है.

ओटीपी से करें ई-केवाईसी

ओटीपी आधारित ई-केवाईसी करने के लिए किसान के पास आधार से जुड़ा एक्टिव मोबाइल नंबर होना जरुरी है, जिसके लिए आप सबसे पहले पीएम- किसान पोर्टल पर जाएं. फिर वेबसाइट के ऊपर दाएं कोने में ई-केवाईसी पर किल्क करें. जिसके बाद आप अपना आधार नंबर दर्ज करें और ओटीपी डाले. इसके बाद आपके ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

बायोमेट्रिक से करें ई-केवाईसी

बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी करने के लिए देशभर में 4 लाख से अधिक सामान्य सेवा केंद्रों और विभिन्न राज्य सेवा केंद्रों पर उपलब्ध कराई गई है. जिसके लिए सबसे पहले आप अपने आधार कार्ड और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर के साथ अपने नजदीकी सीएससी/एसएसके पर जाएं. फिर सीएससी/एसएसके ऑपरेटर आधार-आधारित सत्यापन का उपयोग करके बायोमेट्रिक ऑथंटिकेशन करने में किसान की सहायता करेगा.

इसे भी पढ़े: खूंटी में मुर्दा समझ कर परिजनों ने दफनाया, लेकिन व्यक्ति जिंदा वापस लौट आया

चेहरा स्कैन कर करें ई-केवाईसी

किसान अपनी सुविधानुसार अपने मोबाइल के माध्यम से ई-केवाईसी कर सकते है. यह सबसे नवीन और परेशानी मुक्त तरीका है. जिसके लिए आप गूगल प्ले स्टोर से पीएम-किसान रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन करें. बेनीफियरी पेज पर जाए. अगर ई-केवाईसी स्टेटस नहीं है, तो ई-केवाईसी पर किल्क करें, फिर अपना आधार नंबर दर्ज करें और अपना चेहरा स्कैन करने के लिए अपनी सहमति दें. आपके चेहरे को सफलतापूर्वक स्कैन करने के बाद ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

आपको यह जानना जरुरी है कि किसी भी तरीके से किए गए ई-केवाईसी की स्थिति 24 घंटों के बाद लाभार्थी की स्थिति में दिखाई देगी. पीएम-किसान पोर्टल और किसान-ई मित्र पर किसान केवाईसी मॉड्यूल से अपनी स्थिति देख सकते है. इसके साथ यह भी सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंग है. अगर नहीं तो अपने बैंक जाकर DBT सुविधा एक्टिव करवाएं. आप अपना सही नाम, IDFC कोड, खाता नंबर पोर्टल पर अपडेट रखें.

इस प्रक्रिया से चेक करें स्टेटस

किसान अपने किस्त का स्टेटस दिए गए प्रक्रिया के अनुसार कर सकते है. सबसे पहले तो आपको PM-KISAN पोर्टल पर जाना होगा. जिसमें Beneficiary status पर क्लिक करना होगा. फिर अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या खाता नंबर में से कोई एक डालना होगा. जिसके बाद आपको आपके किस्त की स्थिति स्क्रीन पर नजर आ जाएगी. इन सभी प्रक्रिया के पूरा होते ही आपके खाता में पैसे आने शुरु हो जाएंगे. जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को पूरा करें और 2000 का किस्त समय पर ले नहीं तो 23वीं किस्त लेने में आपको काफी परेशानियों का सामना करना होगा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर