Monday, November 2, 2026

केरल में वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री और 20 अन्य ने मंत्री पद की ली शपथ, ये नेता रहे मौजूद

न्यूज डेस्क : कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने सोमवार को तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। दस सालों के बाद सत्ता में लौटी यूडीएफ सरकार की वह अब कमान संभालेंगे। उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। सतीशन के साथ-साथ यूडीएफ कैबिनेट भी शपथ ली। कैबिनेट में कांग्रेस के 11, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के पांच और यूडीएफ के अन्य गठबंधन सहयोगियों को मंत्रिमंडल शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़ें : केरल में आज कांग्रेस नेता वीडी सतीशन 20 मंत्री के साथ मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

कौन-कौन से विधायक बने मंत्री

कांग्रेस के रमेश चेन्निथला, सन्नी जोसेफ, के. मुरलीधरन, ए.पी. अनिल कुमार, पी.सी. विष्णुनाथ, टी. सिद्दीकी, बिंदु कृष्णा, के.ए. तुलसी, रोजी एम. जॉन, एम. लिजू और ओ.जे. जनीश। वहीं आईयूएमएल के पी.के. कुन्हालीकुट्टी, एन. शमसुद्दीन, के.एम. शाजी, पी.के. बशीर और वी.ई. अब्दुल गफूर ने मंत्री पद की शपथ ली। अन्य गठबंधन सहयोगियों में से केरल कांग्रेस (जोसेफ) के मॉन्स जोसेफ, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के शिबू बेबी जॉन, केरल कांग्रेस (जैकब) के अनूप जैकब और कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी के सी.पी. जॉन भी मंत्री बने हैं।

मंच पर ये रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेता केरल के तिरुवनंतपुरम में मंच पर मौजूद रहे। इसके अलावा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, पूर्व सीएम पी. विजयन भी मंच पर नजर आए। इनके अलावा, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे.

6 बार विधायक और नेता विपक्ष रहे सतीशन

वीडी सतीशन 6 बार के विधायक हैं और केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा चुके हैं. वो पहली बार 2001 में विधानसभा के लिए चुने गए और तब से लेकर अब तक पारावुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार हर चुनाव जीतते आए हैं.

चुनाव में मिली 62 सीटें ज्यादा 

कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने केरल में 2026 का विधानसभा चुनाव स्पष्ट जनादेश के साथ जीता। दस साल तक विपक्ष में रहने के बाद UDF को 46.55% वोट मिले। इससे पहले 2001 में 49.05% वोट मिले थे। यह उसके 2021 के वोटों के हिस्से के मुकाबले 7.67 प्रतिशत अंकों की बढ़त है। वोटों में इस उछाल का नतीजा यह हुआ कि उसे 62 सीटें ज्यादा मिलीं, जिससे 2026 में UDF की सीटों की संख्या बढ़कर 102 हो गई।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर