Monday, November 2, 2026

केरल में आज कांग्रेस नेता वीडी सतीशन 20 मंत्री के साथ मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

न्यूज डेस्क : केरल में आज यानी सोमवार को कांग्रेस नेता वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. मुख्यमंत्री और मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में सुबह 10 बजे शुरू होगा. केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की नई सरकार में 20 मंत्री भी शपथ लेंगे, इनके नामों की घोषणा रविवार को ही हो गई थी.

इसे भी पढ़ें: सीबीएसई ने नौवीं क्लास से तीन भाषाओं की पढ़ाई करना किया अनिवार्य, राहुल गांधी ने ये कहा

कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल होंगे. कांग्रेस ने विधानसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का पद अपने पास ही रखा है. कांग्रेस ने तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया है. केरल विधानसभा की 140 सीटों पर नौ अप्रैल को मतदान हुआ था. चार मई को आए नतीजों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ़ गठबंधन ने 102 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर