IPL 2026 में लगभग साफ हो चुका है कि कौन सी टीमें क्वालीफाई कर सकती हैं। आधे से ज़्यादा सीजन निकल चुका है, और आज रविवार को डबल हेडर है। चार टीमें आमने सामने होंगी, एक मुकाबला दोपहर में हो रहा है,तो वहीं दूसरा शाम 7 बजे से शुरू होगा। टूर्नामेंट में अब तक 52 मैच हो चुके हैं, और टूर्नामेंट अब दिलचस्प मोड़ पर आ खड़ा हुआ है। जहां हार का मतलब गेम से बाहर होना है। आज का दूसरा मुकाबला RCB और मुंबई के बीच RCB के सेकंड होम ग्राउंड शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 7: 30 बजे होने वाला है।
Rcb की बात करें तो , रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी थी, पर उसके बाद लगातार वो मैच हारे हैं, अब तक पांच में से तीन में उन्हें हार मिली है। पॉइंट्स टेबल में हालांकि, तीसरे स्थान पर है। पर अब rcb को भी हर मुकाबला जीतना होगा, क्योंकि बाकी टीमों के मुकाबले भी काफी चीज़ें बदल सकते हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं। RCB ने इनमें से 15 जबकि 19 मैच मुंबई ने जीते हैं। इस सीज़न की बात करें तो मुंबई को RCB से हार का सामना करना पड़ा है। RCB ki is सीजन सबसे बड़ी चुनौती उसकी टॉप ऑर्डर रही है, जैकब जिनको टीम ने मौका दिया है लेकिन, वो अब तक खुदको साबित नहीं कर सके हैं। मिडल ऑर्डर के बल्लेबाजों पर सारी बात आ जाती है।
वहीं मुंबई में रोहित की वापसी से एक अलग जोश आया है। टीम ने पिछले मुकाबले में जीत हासिल की । ओपनर्स ने बहुत अच्छा शुरुआत दिया था टीम को, जिसमें रोहित शर्मा ने 84 रनों की शानदार पारी खेली वो भी इंजरी से आने के बाद। ऐसे में आज भी टीम को रोहित से बहुत उम्मीदें होंगी.
बेंगलुरु प्लेइंग-11 विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक सलाम।
मुंबई प्लेइंग-11 रोहित शर्मा, रयान रिकलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान)/कोरबिन बॉश, रॉबिन मिंज/राज बावा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा।


