न्यूज डेस्क: झारखंड के कई राज्यों में आज से लेकर लगभग 15 मई तक आंधी-बारिश और वज्रपात की संभावना है. वहीं कई जिलों में बीते शनिवार को 50-60- किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा और आंधी-बारिश हुई. इस दौरान 5 लोग वज्रपात की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई. बारिश के कारण राज्य के तापमान में गिरावट आई है. वहीं मौसम विभाग ने धनबाद के मौसम को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया है.
Highlights:
वज्रपात से 5 लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात कोडरमा के सतगावां प्रखंड के टेहरो पंचायत के नंदूडीह गांव में ठनका के कारण एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान प्रदीप यादव की 42 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी 12 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार और 60 वर्षीय बुआ मुंद्रिका देवी के रुप में हुई है. वहीं वज्रपात की चपेट में आने से बालूमाथ के 1 युवक की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए. इसके साथ ही चतरा के टंडवा स्थित बड़गांव में वज्रपात से 1 किशोरी की मौत हो गई.
इसे भी पढ़े: विजय आज लेंगे तमिलनाडु के नए सीएम के रूप में शपथ, 13 मई तक पेश करना होगा विश्वास प्रस्ताव
मेदीनीनगर में सबसे अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में शुक्रवार और शनिवार तक बोकारो, कोडरमा, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, लातोहार, गुमला, खूंटी, सिमडेगा में तेज हवा के साथ बारिश हुई. वहीं वज्रपात की कई घटनाएं हुई. रांची समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान में 4-10 डिग्री तक की कमी आई है. शनिवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री कम है. वहीं बोकारो में 29.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 10 डिग्री कम है. मेदीनीनगर में सबसे अधिक तापमान 39.4 डिग्री तक दर्ज की गई. इसके साथ ही जमशेदपुर में 33.6 डिग्री, कोडरमा में 33.3 डिग्री और हजारीबाग में 33.0 डिग्री तापमान दर्ज की गई.
5 दिनों तक मौसम का कहर
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि राजस्थान से लेकर बांग्लादेश तक एक टर्फ लाइन बनी हुई है. वहीं उत्तर प्रदेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन से एक टर्फ लाइन मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से हकर ओडिशा के अंदरुनी हिस्से तक कायम है. जिसका असर झारखंड के मौसम पर पड़ रहा है. जिस कारण से आज यानी रविवार को भी राज्य के कई हिस्सों में आंधी-बारिश और वज्रपात की संभाना है जो लगातार 4-5 दिनों तक जारी रहेगा. इस बीच विभाग ने लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है.


