Friday, June 19, 2026

आगरा में अवैध धर्मांतरण गैंग के खिलाफ कार्रवाई, 18 आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क: आगरा में अवैध धर्मांतरण गिरोह के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस और यूपी एटीएस की संयुक्त टीम ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसके बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्होंने कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है. गिरफ्तार आरोपियों में तलमीज उर्फ रहमान, परवेज अख्तर, जतिन कपूर और मौलाना हसन शामिल है. इनमें से तलमीज, परवेज और जतिन दिल्ली के निवासी है, जबकि हसन मोहम्मद राजस्थान का निवासी है.

सभी आरोपियों का अलग-अलग रोल

जांच में पता चला कि तलमीज उर्फ रहमान लोगों को धर्मांतरण के लिए प्ररित करता था. वहीं मौलाना हसन धर्म परिवर्तन कराने के बाद निकाहनामा तैयार करने और उसे प्रमाणित करने का काम करता था. परवेज अख्तर लड़कियों को दिल्ली में ठहराने और अस्थायी आवास की व्यवस्था करता था. वहीं जतिन कपूर सोशल मीडिया के जरिए लोगों का ब्रेनवॉश करता था और उन्हें धर्मांतरण के लिए तैयार करता था.

इसे भी पढ़े: मजदूर दिवस में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, श्रमिकों को मिलेगा विभिन्न प्रकार का लाभ

विदेश में बैठकर चलाता था गिरोह

पुलिस के अनुसार, पूरा नेटवर्क का संचालन विदेश में बैठा आरोपी दाऊद करता था. वह वहीं से गिरोह को फंडिंग भी करता था. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसकी संपत्ति भी जब्त कर ली है. इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि यह एक संगठित गिरोह है, जो अलग-अलग भूमिकाओं के द्वारा लोगों को अपने जाल में फंसाते थे. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है. कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही हैं.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर