Monday, June 29, 2026

शराब घोटाला मामले में आरोपी अरविंद सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत की याचिका

रांची : बहुचर्चित शराब घोटाले मामले के आरोपियों में से एक अरविंद सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है, इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दिया था। नई शराब नीति को झारखंड में लागू करने की दिशा में लाइजनर की भूमिका निभाने वाले अरविंद सिंह की अग्रिम जमानत याचिका झारखंड हाईकोर्ट में 16 अप्रैल को खारिज हुई थी.

इसे भी पढ़ें : झारखंड के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, एक से 5 मई तक छाए रहेंगे बादल

बताया जा रहा है कि एसीबी अरविंद सिंह की तलाश लंबे समय से कर रहा है और गिरफ्तारी के डर से वह फरार चल रहा है. उसपर आरोप है कि मैन पवार सप्लाई कंपनियों और उत्पाद विभाग के तत्कालीन अधिकारियों के बीच उसी ने लाइजनर की भूमिका निभाई थी. शराब घोटाला मामले में विनय कुमार चौबे समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है. एसीबी अब तक अरविंद सिंह से पूछताछ के लिए तीन बार नोटिस जारी कर चुकी है लेकिन अब तक वह एजेंसी के सामने पेश नहीं हुआ है.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर