Monday, November 2, 2026

गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी के 15 मंजिली इमारत के 9वें फ्लोर में लगी आग, 3-4 फ्लोर में फैली आग

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार सुबह एक हाईराइज सोसायटी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इंदिरापुरम इलाके के अभय खंड स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की 15 मंजिला इमारत में लगी। देखते ही देखते आग ने ऊपरी कई मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। आग 9वें फ्लोर पर शुरू हुई और तेजी से ऊपर की 3 से 4 मंजिलों तक फैल गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। बताया जा रहा है कि धुआं करीब 2 किलोमीटर दूर से भी नजर आ रहा था।

मौके पर पहुंचीं 8 गाड़ियां

आग लगते ही पूरी सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। फ्लैट में रहने वाले लोग जान बचाने के लिए सीढ़ियों के जरिए नीचे की ओर भागे। समय रहते लोगों के बाहर निकल आने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, धुएं के कारण कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। ऊंची इमारत होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में ऊपरी मंजिलें धुएं और आग की चपेट में आ गईं। आसपास की बिल्डिंगों के लोग भी पाइप के जरिए आग बुझाने में मदद करते नजर आए।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: विवादों में फंसे राजस्थान रॉयल के कप्तान रियान पराग, ड्रेसिंग रूम में वेपिंग का वीडियो वायरल

पुलिस ने खाली कराया इलाका

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा को देखते हुए बिल्डिंग और आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। दमकल विभाग और पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आंकलन किया जा सकेगा।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर