खेल डेस्क : मंगलवार को आईपीएल में खेले गए बेहद अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने अब तक अपराजेय रही पंजाब किंग्स का विजयरथ रोकते हुए उसे 6 विकेट से हराकर पॉइंटस टेबल में 6 जीत के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई लेकिन इसके बावजूद इस मैच में राजस्थान की जीत से ज्यादा इसके कप्तान रियान पराग के एक विवाद में फंसने को लेकर हो रहा है। दरअसल रियान पराग के ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए पाए गए और इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया में वायरल है।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : काशी में पीएम मोदी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन
स्मोकिंग ड्रेसिंग रूम में बैन
आईपीएल के नियमों के अनुसार, स्मोकिंग ड्रेसिंग रूम में बैन है, ऐसे में पराग पर कार्रवाई होना संभव माना जा रहा है। दरअसल, ये घटना पंजाब के खिलाफ राजस्थान की टीम की पारी के 16वें ओवर के दौरान की है, जब कैमरामैन ने पराग को कैप्चर किया, लेकिन उसमें ये देखा गया कि वो वेपिंग कर रहे हैं। उनका फुटेज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस दौरान पराग के साथ उनके टीममेट ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल साथ बैठे हुए थे।
डगआउट में फोन का इस्तेमाल
ये घटना ऐसे समय सामने आई है जब राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले ही एक नियम के उल्लंघन के कारण चर्चा में थी।इससे पहले उनके मैनेजर ने डगआउट में फोन का इस्तेमाल करके पीएमओए (PMOA) प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था। ये घटना भी प्रसारण के दौरान कैमरे में कैद हो गई थी और गहन जांच के बाद, बीसीसीआई ने रोमी भिंडर को चेतावनी दी और उन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।
मामले की हो सकती जांच
अब रियान का वेपिंग करने का मामला और गंभीर माना जा रहा है। बीसीसीआई और आईपीएव गवर्निंग काउंसिल द्वारा मामले की जांच की जा सकती है। बता दें कि भारत में भी Prohibition of Electronic Cigarettes Act (PECA) 2019 के तहत वेपिंग डिवाइस गैरकानूनी हैं। नियमों के उल्लंघन पर 60 हजार से 5 लाख रुपये तक का जुर्माना और 6 महीने से 3 साल तक की सजा का प्रावधान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पराग को चेतावनी, जुर्माना या फिर उन पर बैन भी लग सकता है।




