Monday, November 2, 2026

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस ने सौंपी केस डायरी, 6 मई को अगली सुनवाई

रांची : बीते 12 अप्रैल को हुए जेएसएससी उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के ठीक पहले यानी 11 अप्रैल की देर रात कथित पेपर लीक कराने के आरोप में गिरफ्तार 159 अभ्यर्थियों में से 60 से ज्यादा आरोपियों की जमानत याचिका पर बुधवार को रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई. इस दौरान पुलिस की ओर से कोर्ट में लगभग एक हजार पन्ने के केस डायरी सौंपी गई.

इससे पहले बीते 25 अप्रैल को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस को मामले की गंभीरता को देखते हुए केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था. बताया जा रहा है कि केस डायरी में पूरी घटना की विस्तृत जानकारी दी गई है. कोर्ट ने केस डायरी का अवलोकन करने और मामले की अगली सुनवाई के लिए 6 मई की तारीख निर्धारित की है.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग के दनुआ घाटी में सड़क हादसे में वाहन पलटने से एक की मौत, दो अन्य घायल

60 से ज्यादा आरोपियों की जमानत याचिका

बता दें कि रांची पुलिस ने बीते 11 अप्रैल को उत्पाद सिपाही परीक्षा के ठीक एक दिन पहले धांधली की आशंका को लेकर तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव स्थित निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज के भवन में छापेमारी की थी. इस दौरान उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक की तैयारी में जुटे सॉल्वर गैंग के कई सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में लगभग 159 अभ्यर्थियों को भी गिरफ्तार किया था, जिसमें 7 महिलाएं भी शामिल हैं.

गिरफ्तार होने वालों में कई पेपर लीक मामलों के मास्टरमाइंड अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह, आशीष कुमार और योगेश प्रसाद भी शामिल हैं. इनके खिलाफ तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/2026 के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर