Wednesday, April 29, 2026

काशी में पीएम मोदी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भव्य रोड शो किया। करीब 14 किलोमीटर लंबे इस रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रधानमंत्री का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। पूरे रास्ते ढोल-नगाड़ों और जयकारों से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। प्रधानमंत्री बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस से रोड शो की शुरुआत कर बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर के प्रवेश द्वार पर 108 बटुकों ने शंखनाद कर उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन और पूजा-अर्चना की।

हरदोई जाएंगे पीएम मोदी

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से एयरपोर्ट रवाना होंगे। वहां से वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हरदोई जाएंगे। हरदोई में प्रधानमंत्री गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। करीब 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। इस परियोजना को उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा विकास कार्यों में शामिल माना जा रहा है। इसके शुरू होने से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा आसान और तेज होने की उम्मीद है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

11 साल में 54वां काशी दौरा

प्रधानमंत्री मोदी का यह पिछले 11 वर्षों में 54वां काशी दौरा है। हालांकि साल 2026 में यह उनका पहला वाराणसी दौरा है। इससे पहले वह नवंबर 2025 में काशी आए थे। अपने दो दिवसीय काशी दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री ने करीब 6,350 करोड़ रुपये की 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: बंगाल में दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग जारी, अब तक लगभग 19 फीसदी हुए मतदान, कोलकाता में बूथ पर हंगामा

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन

प्रधानमंत्री ने काशी में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में भी हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में करीब 50 हजार महिलाओं ने भाग लिया। मंच पर राजनीति, स्वयं सहायता समूह और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी 44 महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने महिलाओं को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आरक्षण का पूरा अधिकार दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

एयर नाउ की खबर का असर, कार्यपालक अभियंता रघुनंदन...

रांची : पिछले दिनों लोहरदगा कोर्ट की ओर से धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा होने के बाद और इस संबंध में एयर नाउ...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर