Wednesday, July 29, 2026

बंगाल में दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग जारी, अब तक लगभग 19 फीसदी हुए मतदान, कोलकाता में बूथ पर हंगामा

कोलकाता : प बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण में आज सात जिलों की 142 सीटों के लिए वोटिंग जारी है. चुनाव आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सुबह नौ बजे लगभग 18.39 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। आज दक्षिण बंगाल के सात जिलों कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली, नदिया व पूर्व बर्धमान में वोट डाले जा रहे हैं। पिछली बार 2021 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान यहां लगभग 80 फीसदी वोटिंग हुई थी।

इसे भी पढ़ें : 20 दिनों से सरकार,समिति, CID और SIT जांच के बीच ट्रेज़री महाघोटाले को दफनाने की साजिश : भाजपा

9 बजे तक जिलों का मतदान प्रतिशत

चुनाव आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार पं बगाल में हो रहे दूसरे चरण के मतदान में हुगली में 20.16 फीसदी, हावड़ा में 17.76 फीसदी, कोलकाता नार्थ में 17.28 फीसदी, कोलकाता साउथ में 16.81 फीसदी, नादिया में 18.50 फीसदी, नार्थ 24 परगना में 17.81 फीसदी, पूर्व वदर्धमान में 20.86 फीसदी और दक्षिण 24 परगना में 17.25 फीसदी मतदान हुआ है।

चर्चित चेहरों ने डाले वोट

भाजपा नेता और भवानीपुर व नंदीग्राम सीट से उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में मंदिर में पूजा-अर्चना की और लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी भी दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में हिस्सा लेने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे और अपना वोट डाला।

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा वोट डालने के लिए ई-रिक्शा से पहुंचीं। उन्होंने नदिया स्थित करीमपुर गर्ल्स हाई स्कूल के मतदान केंद्र संख्या 120 पर अपना वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश के कारण वे मोटरसाइकिल से नहीं आईं और ‘टोटो’ से मतदान केंद्र पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार चुनाव लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।

ममता का चुनाव में गड़बड़ी का दावा

मुख्यमंत्री व भवानीपुर सीट से टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बाहर से आए पर्यवेक्षक भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं और उनके पार्टी के पोस्टर हटा दिए गए हैं। ममता बनर्जी ने सवाल उठाया कि क्या इसी तरह चुनाव होते हैं और कहा कि वोट जनता डालेगी, न कि पुलिस या सुरक्षा बल। उन्होंने हाल ही में कुछ नए लोगों को लाये जाने और माहौल में डर पैदा करने का भी आरोप लगाया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर