Thursday, July 23, 2026

रांची : धुर्वा डैम से बरामद हुआ 15 घंटे पहले लापता 21 वर्षीय युवक अमन कुशवाहा का शव

रांची : राजधानी के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम से मंगलवार सुबह पुलिस ने 15 घंटे पहले लापता 21 वर्षीय युवक धुर्वा के आदर्श नगर निवासी अमन कुशवाहा के शव को बरामद किया। एनडीआरएफ के सहयोग से पुलिस करीब 15 घंटे बाद शव को पानी से बाहर निकालने में सफल रही। इससे पहले सोमवार देर शाम लगभग 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक धुर्वा डैम में डूब गया है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड ट्रेजरी स्कैम: जांच कमेटी , बोकारो-हजारीबाग में करेगी फील्ड का दौरा, दौरे से पहले जिलों से लेगी ब्योरा

मिली जानकारी के अनुसार मामले की सूचना मिलते ही नगड़ी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लेते हुए रात में डूबे युवक को निकालने का कोई प्रयास नहीं किया हालांकि मंगलवार सुबह एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से डूबे युवक का शव दोपहर लगभग 12:30 बजे बरामद किया गया.

इधर घटना को लेकर नगड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल के पास से मृतक की स्कूटी और उसकी चप्पलें बरामद हुई हैं. इन सामानों के आधार पर ही शुरुआती पहचान व छानबीन में फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना का कारण आत्महत्या है या कुछ और. हालांकि पुलिस मामले से जुड़े सभी बिंदुओं के आधार पर जांच में जुटी है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर