Friday, April 24, 2026

छपरा से दिल्ली जा रही यात्री बस टायर फटने से गोपालगंज में हुई दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री हुए चोटिल

न्यूज डेस्क : बिहार के छपरा से दिल्ली जा रही यात्री बस सोमवार को गोपालगंज में दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दौरान बस में सवार कई यात्री जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि बस का टॉयर फटने की वजह से यह घटना हुई, हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. घटना के बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बस सारण के मशरक से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी और इस दौरान गोपालगंज में बरहिमा के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई।

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के जशपुर में विमान हादसा, चार्टड विमान पहाड़ से टकराया, पायलट समेत दो की हुई मौत

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया जिसके बाद सड़क पर पलट गई। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद सिधवलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को क्रेन की मदद से निकलवा कर अस्पताल पहुँचाया। बस हादसे की वजह से एनएच 27 पर एक तरफ यातायात भी प्रभावित हो गया जिसके बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई।

घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है लेकिन प्रारंभिक तौर पर चालक के नियंत्रण खोने की वजह से दुर्घटना होने की बात कही जा रही है। मामले में एसडीपीओ 2 राजेश कुमार ने बताया कि दिल्ली जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई है।  हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

एयर नाउ स्पेशल

एयर नाउ की खबर का असर, कार्यपालक अभियंता रघुनंदन...

रांची : पिछले दिनों लोहरदगा कोर्ट की ओर से धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा होने के बाद और इस संबंध में एयर नाउ...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर