Thursday, June 4, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झारखंड सरकार और इंडियन बैंक के बीच एमओयू, जानें क्यों?

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार और इंडियन बैंक के मध्य आज से एक नई कड़ी जुड़ रही है। राज्य सरकार और इंडियन बैंक के बीच आज एक अहम समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षर हुआ है, जो स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण सहायता के रूप में कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्सर मनुष्य के जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव आते हैं। कई बार ऐसे अवसर भी आते हैं जब लोग स्वयं को असहाय और निराश महसूस करते हैं, विशेषकर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समय ऐसी भावना उत्पन्न होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महज कुछ वर्ष पूर्व ही पूरी दुनिया ने कोरोना महामारी का सामना किया। कोरोना एक ऐसी स्वास्थ्य आपदा थी, जिसका प्रारंभिक समय में कोई स्पष्ट समाधान या उपचार उपलब्ध नहीं था। इस महामारी ने न केवल देश, बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित किया और लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई। इसी प्रकार कई ऐसे स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं समय-समय पर देखने को मिलता है जो सामान्य, मध्यम एवं गरीब वर्ग के परिवारों के लिए बहुत बड़ी चुनौती बन जाती है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड मंत्रालय में आयोजित झारखंड सरकार और इंडियन बैंक के मध्य राज्य सरकार के कर्मचारियों का वेतन खाता पैकेज (Salary Account Package) एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों का वेतन खाता और एचआरआईएस पैकेज समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें : जन्मदिन की पार्टी मनाने गए 40 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की खोज जारी

स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार एवं इंडियन बैंक के बीच आज हुए समझौता ज्ञापन का लाभ वर्तमान समय में एनएचएम सहित स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे हजारों कर्मियों को मिलेगा। स्वास्थ्य कर्मियों के लिए यह एमओयू एक अत्यंत उपयोगी और लाभकारी पैकेज है। इससे स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल अवश्य बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमण के खतरे वाले क्षेत्रों में कार्य करना पड़ता है और वे बड़े जोखिम उठाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में उनका बीमा और वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित होना आवश्यक है, ताकि वे निर्भीक होकर अपना कार्य कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से इंडियन बैंक के साथ हुए समझौता ज्ञापन के अंतर्गत आने वाले पैकेज का लाभ लेकर एनएचएम स्वास्थ्य कर्मी खुशी और मजबूती के साथ अपना योगदान देंगे।

मुख्यमंत्री ने इंडियन बैंक के सभी पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि आज राज्य सरकार के साथ इंडियन बैंक कदम बढ़ा रही है। वर्तमान में बैंक की योजनाओं का लाभ और सहायता राज्य सरकार में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों मिलेगा, इसके अलावा भी राज्य के सर्वांगीण विकास में इंडियन बैंक की भूमिका रहेगी ऐसा मुझे पूरा विश्वास है।

डिजिटल व्यवस्था का विस्तार आवश्यक

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आने वाले समय में डिजिटल व्यवस्था के विस्तार के साथ बैंकिंग सेवाओं से न केवल सरकारी कर्मचारी, बल्कि श्रमिक वर्ग भी व्यापक रूप से जुड़ेगा। ऐसी स्थिति में बैंकों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग एवं NHM के सभी कर्मियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे इस विशेष पैकेज का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

इस अवसर पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ० इरफ़ान अंसारी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव, अजय कुमार सिंह, वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार, इंडियन बैंक एमडी-सीईओ बिनोद कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर