राँची: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 166 आरोपियों को सोमवार को रांची सिविल कोर्ट में पेश किया गया। सभी आरोपियों को पांच बसों में लाकर कोर्ट परिसर पहुंचाया गया और एजेसी-1 योगेश कुमार की अदालत में पेश किया गया। पेशी 25-25 की संख्या में की गई। बाद में कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया.
इसे भी पढ़ें : JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक की कोशिश करने वाले गिरोह को कोर्ट में किया गया पेश
बता दें कि इस मामले में रांची पुलिस की एसआईटी ने 11 अप्रैल की देर रात छापेमारी कर 164 लोगों को हिरासत में लिया था, जिसमें 152 पुरुष अभ्यर्थी, 7 महिला अभ्यर्थी और 5 साल्वर गैंग के लोग शामिल हैं। इनमें अंतरराज्यीय पेपर लीक और सॉल्वर गैंग से जुड़े पांच मुख्य आरोपी—अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह, आशीष कुमार और योगेश प्रसाद भी शामिल हैं।


