रांची : राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा पॉवर सब स्टेशन से गुरुवार सुबह प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई का गोली समेत एक धमकी भरा पर्चा बरामद किया गया है. पत्र के रूप में मौजूद पर्च से ही जिंदा कारतूस बंधा हुआ था. पॉवर सब-स्टेशन के कर्मियों व स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने गोली और धमकी भरा पर्चा बरामद किया.
इसे भी पढ़ें : रांची में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए 10 सब-इंस्पेक्टर का तबादला
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह धुर्वा विद्युत सब स्टेशन के कर्मचारियों की नजर एक लावारिस लिफाफे पर पड़ी. जब पास जाकर देखा गया, तो लिफाफे के ऊपर स्पष्ट अक्षरों में लिखा था. धुर्वा विद्युत सब स्टेशन, जरूरी सूचना, लाल सलाम लिफाफे के साथ कारतूस बंधा होने के कारण कर्मचारियों के बीच दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही धुर्वा थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को सुरक्षित करते हुए लिफाफे और कारतूस को अपने कब्जे में ले लिया.
पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया है कि लिफाफे के अंदर उग्रवादी संगठन के नाम का जिक्र है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि.यह लिफाफा वहां कब और किसने रखा? क्या इसके पीछे वास्तव में उग्रवादी संगठन का हाथ है या किसी शरारती तत्व ने दहशत फैलाने के लिए यह हरकत की है? क्या सब स्टेशन के किसी अधिकारी या कर्मचारी से लेवी (रंगदारी) की मांग की गई है?

