मेदिनीनगर : शहर थाना क्षेत्र के कोयल नदी किनारे मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की जानकारी स्थानीय लोगों के बीच फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. सूचना मिलने के बाद शहर थाना की पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
इसे भी पढ़ें: मेदिनीनगर में देर रात पुलिस लाइन रोड में हुए सड़क हादसे में पिकअप की टक्कर से डिलीवरी स्टाफ की हुई मौत
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस शव की पहचान कराने के साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है.पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

