मेदिनीनगर : शहर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन रोड में सोमवार की देर रात करीब 12 बजे हुए सड़क हादसे में ब्लिंकिट के डिलीवरी स्टाफ विश्वनारायण की मौत हो गई. हादसे में उसका साथी विनीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान सब्जी लदे पिकअप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी.
इसे भी पढ़ें: पलामू में गूगल पे ठीक कराने के चक्कर में हैक हुआ मोबाइल, खाते से उड़ा लिए 1.35 लाख रूपए
हादसे में विश्वनारायण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वह पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव का रहने वाला था.वहीं घायल विनीत कुमार हमीदगंज मोहल्ले का निवासी बताया गया है.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विनीत कुमार को इलाज के लिए MMCH पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया.
देर रात हुए इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा है.वहीं गंभीर रूप से घायल विनीत कुमार का रिम्स में इलाज कराया जा रहा है.

