देवघर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को देवघर पहुंचे, जहां उन्होंने विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने परिवार संग बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना, मांगा आशीर्वाद
मंदिर के गर्भगृह में उन्होंने श्रद्धापूर्वक बाबा भोलेनाथ के समक्ष माथा टेका और राज्य एवं देश की उन्नति तथा जनकल्याण की प्रार्थना की। पूर्व मुख्यमंत्री के बाबा मंदिर पहुंचने पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच खासा उत्साह एवं उत्सुकता देखने को मिली। उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

