Tuesday, November 3, 2026

रांची में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए 10 सब-इंस्पेक्टर का तबादला

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। एसएसपी राकेश रंजन ने जिले के पुलिस बल में फेरबदल करते हुए कई सब-इंस्पेक्टर को नई जिम्मेदारियां सौपी हैं। जारी आदेश के अनुसार दीवाकर कुमार, संतोष कुमार यादव और लुसी रानी को सुखदेवनगर थाना भेजा गया है। वहीं गोल्ड भगत को धुर्वा थाना, उपेंद्र कुमार दास को पंडरा थाना और स्वरूप भंडारी को अरगोड़ा थाना मे पदस्थापित किया गया है।

अन्य अधिकारियों को भी मिली जिम्मेदारी

इसके अलावा दीपक कुमार सिन्हा और सरोज बिरूवा को लालपुर थाना में तैनात किया गया है। अनुज प्रसाद यादव को चान्हो थाना और भवेश कुमार रवानी को नगड़ी थाना में नई जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस विभाग का मानना है कि इस तरह के फेरबदल से थानों में कार्यक्षमता बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। नए पदस्थापित अधिकारियों से उम्मीद की जा रही है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: असम, केरल और पुदुचेरी के 296 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर