रांची: झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी इलाके में ज्वेलरी दुकान में हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और लूटे गए जेवरात भी बरामद कर लिए गए हैं। यह घटना हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलरी दुकान में मंगलवार देर शाम हुई। जानकारी के अनुसार चार अपराधी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर दुकान पहुंचे और घुसते ही हथियार के बल पर कर्मचारियों को डरा-धमकाने लगे और लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान करीब एक किलो चांदी के जेवरात और गल्ले में रखा लगभग 10 हजार रुपए नकद लूटकर फरार हो गए।
Highlights:
पुलिस ने 10 घंटे में सुलझाया मामला
घटना की सूचना मिलते ही एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 10 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। साथ ही लूटे गए चांदी के जेवरात भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार इस घटना में कुल चार अपराधी शामिल थे, जिनमें से एक अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के त्वरित खुलासे से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में राहत की भावना है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-
यह भी पढें: सारंडा में आंधी-तूफान बना जानलेवा, पेड़ गिरने से कोबरा जवान की हुई मौत
Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-


