Thursday, July 23, 2026

दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी कार, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंक कर हुआ फरार

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आज यानी सोमवार को एक कार विधानसभा के गेट नंबर-2 से बैरियर तोड़कर विधानसभा परिसर में घुस गई और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के वाहन पर स्याही फेंककर मौके से फरार हो गई, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

सुरक्षाकर्मी नहीं रोक सके वाहन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार पहले बैरियर से टकराई, लेकिन इसके बावजूद वह परिसर में घुसने में सफल रही। गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी उसे रोक नहीं सके, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन किसका था और उसमें कौन सवार था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और पूरे शहर में वाहन की तलाश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि दिल्ली विधानसभा को इससे पहले भी दो बार ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। एक मामले में विधानसभा अध्यक्ष को भी सीधे धमकी दी गई थी, जिससे सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क थीं।

ईमेल में उग्र संदेश और नुकसान की चेतावनी

पिछले महीने भेजे गए धमकी भरे ईमेल में परिसर को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई थी। साथ ही उसमें उग्र और विवादित नारे भी लिखे गए थे, जिसमें खालिस्तान का जिक्र किया गया था। इस घटना के बाद विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी सख्त सुरक्षा के बावजूद इस तरह की घटना होना बड़ी चूक को दर्शाता है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विधानसभा परिसर की सुरक्षा और कड़ी करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: जेपीएससी उम्र सीमा विवाद पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और आयोग से मांगा जवाब

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर