Monday, November 2, 2026

असम में मंत्री चमरा लिंडा संग चुनावी रणनीति में जुटे हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, 18 सीटों पर पार्टी का दांव

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों असम में हैं, क्योंकि वहां आगामाी 9 अप्रैल को एक चरण में विधानसभा चुनाव होना है. इस चुनाव में जेएमएम ने भी पहली बार अपने उम्मीदवार उतारे हैं. पार्टी ने कुल 18 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं. हालांकि पार्टी ने तीन अन्य सीटों पर भी चुनाव लड़ने की घोषणा की थी लेकिन उन सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हो जाने के कारण पार्टी अब केवल 18 सीटों पर चुनाव मैदान में है.

इसे भी पढ़ें : देश में उर्वरकों की कमी की आशंका और डीएपी व यूरिया की आपूर्ति को लेकर केंद्र सरकार ने दिया बयान

सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी नेताओं व प्रमुख कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन किया. इस दौरान झारखंड सरकार में मंत्री चमरा लिंडा भी मौजूद रहे. इस बैठक की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा करते हुए पोस्ट में लिखा, “आज असम के डिब्रूगढ़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की। इस दौरान चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

“झामुमो की विचारधारा हमेशा से आदिवासी, शोषित और वंचित वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाने की रही है। यह चुनाव केवल असम में सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय पहचान को सशक्त करने का भी चुनाव है। सभी साथियों के उत्साह, एकजुटता और प्रतिबद्धता से विश्वास है कि हम मिलकर मजबूती से आगे आयेंगे। असम विधानसभा चुनाव!”

‘फूल-झानो मां सम्मान योजना’

पार्टी ने असम की नारी शक्ति यानी महिलाओं को आकर्षित करने के उद्देश्य से झारखंड की तर्ज पर वहां भी मंईयां सम्मान के रूप में 2500 रूपए देने का वादा किया है. नारी शक्ति को अब मिलेगा उनका असली अधिकार। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में, असम की माताएं-बहनों को ‘फूल-झानो मां सम्मान योजना’ के तहत सभी महिलाओं को सम्मान राशि के रूप में हर महीने ₹2,500 दिए जाएंगे। छात्राओं को सुरक्षित और आधुनिक हॉस्टल की सुविधा भी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर