Monday, November 2, 2026

लातेहार में हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

लातेहार : राँची-चतरा मार्ग पर रविवार देर रात बालुमाथ थाना क्षेत्र के सरना भवन के पास हाइवा की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक युवक की पहचान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के नवादा ग्राम निवासी पवन गंझू (20) के रूप में की गयी है। आज सुबह आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बालुमाथ थाना के पास सड़क जाम कर दिया।

इसे भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस ने बम से उड़ाने की धमकी वाले 1000 से अधिक मामले के आरोपी को किया गिरफ्तार

सड़क जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रही है। लेकिन ग्रामीण मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर अड़े हुए थे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पवन अपने रिश्तेदारों के घर शादी का कार्ड बांटकर लौट रहा था। इसी दौरान एक हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया।

रांची के नामकुम में दो गाड़ियों में भिड़ंत

इधर रांची के नामकुम स्थित सिदरौल में आज अहले सुबह एक टर्बो गाड़ी ने अमूल दूध की गाड़ी को टक्कर मार दिया। घटना के बाद मौके से टर्बो गाड़ी का चालक गाड़ी समेत फरार हो गया तो वहीं अमूल दूध गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर