Wednesday, July 22, 2026

इस बार IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें क्या है कारण 

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2026 के नए सीजन की शुरुआत से पहले एक बड़ा फैसला सामने आया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस बार ओपनिंग सेरेमनी नहीं करने का निर्णय लिया है। यह फैसला पिछले साल हुई दुखद घटना को ध्यान में रखते हुए लिया है।

ओपनिंग सेरेमनी रद्द करने का फैसला

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस बार आईपीएल की शुरुआत बिना किसी ओपनिंग सेरेमनी के करने का फैसला किया है। आमतौर पर हर साल टूर्नामेंट के पहले मैच से पहले भव्य कार्यक्रम आयेजित किया जाता है, जिसमें फिल्मी सितारे और कलाकार प्रदर्शन करते हैं। लेकिन इस बार ऐसा कोई आयोजन नहीं होगा। आईपीएल का पहला मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले किसी भी तरह का सेलिब्रेशन या सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किया जाएगा।

भगदड़ की घटना के कारण लिया गया फैसला

दरअसल, साल 2025 में RCB की जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस दुखद घटना को देखते हुए इस बार ओपनिंग सेरेमनी रद्द करने का निर्णय लिया गया। RCB ने फैसला किया है कि पहले मैच से पहले मृतकों की याद में मौन रखा जाएगा। साथ ही स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा के लिए खाली रखी जाएंगी, ताकि उन लोगों को श्रद्धांजलि दी जा सके जिन्होंने उस हादसे में अपनी जान गंवाई।

यह भी पढ़ें: रांची में केवीआईसी घोटाला में 3.89 करोड़ की गड़बड़ी, 6 आरोपियों के खिलाफ ईडी की चार्जशीट

BCCI सचिव का बयान

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि पिछले साल 4 जून को हुई दुर्भाग्यपूर्ण ङटना को ध्यान में रखते हुए इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत में कोई सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार फाइनल मैच के दिन भव्य क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। जानकारी के अनुसार, 31 मई को होने वाले आईपीएल फाइनल में बड़ी क्लोजिंग सेरेमनी की तैयारी की जा रही है। इसमें दर्शकों के लिए खास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गौरतलब है कि पिछले साल आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी ईडन गार्डन्स में आयोजित की गई थी, जहां कई बड़े कलाकारों ने परफॉर्म किया था। इस बार सुरक्षा और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए बदलाव किया गया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर