Thursday, July 23, 2026

कोडरमा में जंगली हाथियों का आतंक, महिला व पुरुष को कुचलकर मार डाला

कोडरमा : जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार देर रात एक दर्दनाक घटना में हाथी ने एक महिला और एक पुरुष को कुचलकर मार डाला। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हाथियों को दूर खदेड़ने में सफलता नहीं मिल सकी।

इसे भी पढ़ें : हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 IAS और 42 HCS अधिकारियों का हुआ तबादला

स्थानीय लोगों के अनुसार, एक हाथी अब भी मरियमपुर से सटे जंगलों में छिपा हुआ है, जबकि हाथियों का एक झुंड बागीटांड के पास कोडरमा घाटी के जंगलों में देखा गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि टीम के पास हाथियों को खदेड़ने के पर्याप्त संसाधन नहीं हैं।

मौके पर पहुंची टीम सिर्फ टॉर्च के सहारे हाथियों को भगाने की कोशिश करती रही, जो नाकाफी साबित हुआ। ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है और लोगों ने प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि किसी और की जान न जाए.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर