हरियाणा: हरियाणा सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 21 IAS और 42 HCS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फैसले का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाना और विभिन्न विभागों में कार्यकुशलता बढ़ाना बताया जा रहा है। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जिलों और विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। कुछ अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है, जबकि कई को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सभी तबादले तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
Highlights:
गीता भारती और रवि प्रकाश गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी
आईएएस गीता भारती को हिसार डिवीजन का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं रवि प्रकाश गुप्ता को गुरुग्राम डिवीजन का कमिश्नर बनाया गया है। इसके साथ ही वे शहरी संपदा विभाग के सचिव का पद भी संभालते रहेंगे। आईएएस अमित कुमार अग्रवाल को कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया गया है। उन्हें उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इससे पहले उन्हें अल-फलाह यूनिवर्सिटी का प्रशासक नियुक्त किया गया था।
अन्य अधिकारियों को भी अहम पद
आईएएस नरहरी सिंह बांगड़ को मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) बनाया गया है। वहीं सत्येंद्र दुहान को स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है, साथ ही वे एडिशनल सेक्रेटरी का पद भी संभालेंगे। आईएएस सतबीर सिंह को फायर सर्विसेज हरियाणा का डायरेक्टर और आयुष्मान भारत हरियाणा हेल्थ प्रोटेक्शन अथॉरिटी का CEO बनाया गया है। इसके अलावा वंदना डिसोदिया को गृह विभाग (होम-I और होम-II) की सचिव और हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की मैनेजिंग डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में पद्मा नदी में गिरी यात्री बस, 23 लोगों की मौत, 11 लोगों ने तैरकर बचाई जान
अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ा मामला चर्चा में
सरकार ने दो दिन पहले ही अमित अग्रवाल को अल-फलाह यूनिवर्सिटी का प्रशासक बनाया था। वे यूनिवर्सिटी के वित्तीय और प्रशासनिक मामलों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हाल ही में दिल्ली ब्लास्ट मामले में कुछ डॉक्टरों के नाम सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी चर्चा में आई थी। सरकार का मानना है कि इस बड़े स्तर के फेरबदल से प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।


