Thursday, July 23, 2026

ईरान के नए सुप्रीम लीडर पर ईरानियों के साथ-साथ चीन व अन्य देशों की आई प्रतिक्रिया, ट्रंप भी ने भी कहा

डेस्क : ईरान में आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के बेटे मोजतबा नए सुप्रीम लीडर के तौर पर चुने गए हैं. ईरान के लोगों ने इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है. सरकार समर्थित लोग जश्न मना रहे हैं, जबकि कुछ लोग ख़फ़ा हैं. तेहरान की एक 40 वर्षीय महिला ने कहा, “मोजतबा अपने पिता से भी बुरे हैं. मुझे लगता है कि अमेरिका और इसराइल उन्हें भी निशाना बनाएंगे.”

महिला ने कहा, “जब तक मोजतबा को चुना नहीं गया, तब तक हर कोई उनके ख़िलाफ़ नारे लगा रहा था. सरकार समर्थित लोगों के अलावा उनकी स्वीकार्यता कहीं नहीं है.” वहीं 20 वर्षीय युवती ने कहा, “मोजतबा अपने पिता से भी दमनकारी है. मैं सच में चाहती हूं कि इन अधिकारियों की ज़िंदगी युद्ध में ही ख़त्म हो जाए. वरना अगर हम मोजतबा के राज में रहे तो ख़त्म हो जाएंगे.”

दूसरी तरफ़, ईरान में शासन समर्थक लोग तेहरान की सड़कों पर मोजतबा ख़ामेनेई को नया सर्वोच्च नेता बनाए जाने का जश्न मनाने निकले हैं. समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक़, आज सुबह ईरान की राजधानी के एक बड़े चौक में हज़ारों लोग नए नेता के प्रति निष्ठा जताने पहुंचे.

ईरान का ‘अंदरूनी फ़ैसला’

ईरान में आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा ख़ामेनेई को सुप्रीम लीडर चुने जाने पर चीन ने इसे ईरान का ‘अंदरूनी फ़ैसला’ बताया है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा, “हमने इस बारे में ख़बरें देखी हैं कि ईरान में नए सुप्रीम लीडर का चुनाव हो गया. यह ईरान का अपना फ़ैसला है, जो देश के संविधान के अनुसार लिया गया है.”

गुओ जियाकुन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था, “नए सुप्रीम लीडर ज़्यादा समय तक नहीं टिक पाएंगे.” जियाकुन ने कहा, “चीन किसी दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में दख़ल देने का विरोध करता है. ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान होना चाहिए. चीन मांग करता है कि सैन्य कार्रवाई तुरंत रोकी जाए, बातचीत और समझौते की ओर जल्द लौटना चाहिए. तनाव को और बढ़ाने से बचना चाहिए.”

रूसी राष्ट्रपति की भी आई प्रतिक्रिया

इसके अलावा, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई को बधाई दी है. साथ ही कहा है, “हम ईरान के भरोसेमंद साथी बने रहेंगे.” पुतिन ने क्रेमलिन की वेबसाइट पर जारी संदेश में लिखा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के सर्वोच्च नेता बनने पर मोजतबा ख़ामेनेई मेरी बधाई स्वीकार करें.”

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, “तेहरान के लिए रूस अपना अटूट समर्थन और ईरानी दोस्तों के साथ एकजुटता को दोहराता है. वादा करते हैं कि हम एक भरोसेमंद साथी बने रहेंगे.” उन्होंने कहा, “जब ईरान सशस्त्र हमले का सामना कर रहा है, इस ऊंचे पद पर बैठने के लिए बहुत साहस और समर्पण की ज़रूरत होगी. मुझे विश्वास है कि आप अपने पिता का काम सम्मानपूर्वक आगे बढ़ाएंगे और इस कठिन समय में ईरानी जनता को एकजुट करेंगे.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर