Thursday, July 23, 2026

CBI ने धनबाद रेल मंडल में इंजीनियर को 50 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

धनबाद: देश के सबसे अमीर रेल मंडलों में शुमार पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के धनबाद डिवीजन में शुक्रवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सीबीआई (CBI) की एक विशेष टीम ने सीनियर मंडल विद्युत अभियंता (Sr. DEE) संजीव कुमार को रंगे हाथों रिश्वत लेते दबोच लिया। भ्रष्टाचार के खिलाफ इस बड़ी कार्रवाई ने रेलवे के गलियारों में सनसनी फैला दी है।

45 लाख के बिल के बदले मांगी थी कमीशन

पूरा मामला रेलवे के एक ठेकेदार अवजीत झा की शिकायत से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, संवेदक ने रेलवे में इलेक्ट्रिकल सामान की आपूर्ति और इंस्टॉलेशन का काम पूरा किया था, जिसका लगभग 45 लाख रुपये का बिल बकाया था। आरोप है कि इस भारी-भरकम राशि के भुगतान को पास करने के बदले साहब ने सेवा शुल्क यानी रिश्वत की मांग की थी। बार-बार के तकादे से तंग आकर संवेदक ने भ्रष्टाचार की शिकायत सीधे सीबीआई से कर दी।

रंगे हाथों धरे गए इंजीनियर 

सीबीआई ने शिकायत मिलते ही मामले का गोपनीय सत्यापन किया। आरोप सही पाए जाने पर डीएसपी विकास पाठक के नेतृत्व में एक जाल बिछाया गया। शुक्रवार की शाम जैसे ही संवेदक रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50,000 रुपये लेकर संजीव कुमार के पास पहुंचे, पहले से मुस्तैद सीबीआई की टीम ने छापा मार दिया। अधिकारियों ने नोटों के साथ इंजीनियर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई इतनी बिजली की तेजी से हुई कि डीआरएम ऑफिस में मौजूद अन्य कर्मचारी माजरा समझ ही नहीं पाए।

आधी रात तक चली छापेमारी, कई सबूत जब्त

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम ने संजीव कुमार के कार्यालय और आवास पर डेरा डाल दिया। रात करीब 11:30 बजे तक चली छापेमारी में टीम ने कई अहम फाइलें और दस्तावेज जब्त किए। डिजिटल सबूतों के तौर पर कंप्यूटर और प्रिंटर को कब्जे में लिया साथ ही संपत्ति से जुड़े कागजातों की भी पड़ताल की गई। सीबीआई के डीएसपी विकास पाठक ने पुष्टि की है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच का दायरा बढ़ाया जा सकता है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर