Thursday, July 23, 2026

झारखंड समेत देश के 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, ओले गिरने और बर्फबारी की आशंका

नई दिल्ली: फरवरी के आखिरी सप्ताह में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी तो रात के वक्त सर्दी का एहसास हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने देश 12 राज्यों में मध्य से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 3 दिन तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से आंधी-तूफान और तेज बारिश का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, अगले चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, जिन राज्यों में बारिश की संभावना है, उसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ और महाराष्ट्र शामिल हैं। 26 फरवरी तक ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी बादल बरस सकते हैं।

आज यानी 24 फरवरी को पश्चिम बंगाल, झारखंड,पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और तेलंगाना में गरज और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, 26 से 28 फरवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बूंदाबांदी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में 26 फरवरी को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का मौसम

मौसम मौमस के अनुसार, मध्य प्रदेश के शिवपुरी, रीवा, सीधी और सिंगरौली जिलों और छत्तीसगढ़ के कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में हल्की आंधी के साथ ओले गिरेंगे। इस दौरान हवा की अधिकतम स्पीड 41-61 kmph होगी।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

अगर बात करें दिल्ली-एनसीआर के मौसम की तो मौसम साफ रहेगा। सुबह के वक्त हल्की धुंध देखी जा सकती है। दिन में धूप खिलेगी। एक्यूआई 100 से 120 के बीच रहेगा। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 29°C से 31°C के बीच और न्यूनतम तापमान 12°C से 14°C के बीच रहने का अनुमान है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर