Wednesday, July 22, 2026

वासेपुर में गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल पर हमला, ड्राइवर को लगी गोली

धनबाद: धनबाद में वासेपुर की गलियां एक बार फिर गैंगवार के खून से लाल हुई हैं। शुक्रवार की आधी रात को अज्ञात अपराधियों ने गैंगस्टर फहीम खान के बड़े बेटे इकबाल खान के ड्राइवर बबली (हैदर अंसारी) को निशाना बनाया। अपराधियों ने नमाज के बाद घात लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

​क्या है पूरा मामला?

​जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब रमजान के दौरान तरावीह की नमाज संपन्न हुई थी। इकबाल खान अपने साथियों के साथ इमाम के लिए खाना लेकर जा रहे थे। इसी दौरान केजीएन कॉम्प्लेक्स के पास उनके ड्राइवर बबली की नजर दो संदिग्ध युवकों पर पड़ी जो बाइक के साथ खड़े थे।

​जैसे ही बबली ने उन्हें टोकते हुए आवाज दी, दोनों संदिग्ध भागने लगे। निडर होकर बबली ने उनका पीछा किया, लेकिन कुछ दूर आगे जाते ही अपराधियों ने पीछे मुड़कर फायरिंग कर दी। एक गोली सीधे बबली की पीठ में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देकर अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।​घायल बबली को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से धनबाद के असर्फी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर के मिशन अस्पताल रेफर कर दिया है। बबली की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

इधर ​घटना की सूचना मिलते ही जिले के सिटी एसपी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि यह हमला पुरानी आपसी रंजिश है या फिर वासेपुर में जारी खूनी गैंगवार का हिस्सा। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर